रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के पुनरुद्धार को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची संसदीय समिति के अध्यक्ष टी शिवा और एचईसी सीएमडी से शुक्रवार को विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। भाजपा के नेता विनय जायसवाल ने कर्मचारियों के लंबित वेतन, उत्पादन, संस्थान की आर्थिक स्थिति और क्वार्टरों के लीज नवीनीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एचईसी देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थान है और इसके पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री ने केंद्र सरकार से एचईसी के लिए पांच से दस हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि संस्थान को बैंक गारंटी, नए वर्क ऑर्डर, आधुनिकीकरण और पर्याप्त वर्किंग कैपिटल की जरूरत है। केवल जमीन बेचकर एचईसी का पुनरुद्...