रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददता।एचईसी वैलनेस सेंटर में गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर की शुरूआत निदेशक कार्मिक के घोष ने किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है,इस दान से कितने लोगों की जान बचाई जाती है। शिविर में गुरु नानक अस्पताल ब्लड बैंक की टिम ने प्लांट से आए हुए कर्मीयों का रक्तदान सफलता पूर्वक करवाया। सभी कर्मियों ने समाजिक कार्य के प्रति रविकांत और उनके टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया। मौके पर निदेशक कार्मिक के घोष, कार्मिक प्रमुख प्रशांत पाठक, सीएमओ डॉ एस सुरीन, डॉ अपूर्वा, डॉ आदिति, रविकांत, रमा शंकर प्रसाद , अनिल कुमार , सुनील कुमार, नरेश राम, अलख निरंजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...