रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने एचईसी प्रबंधन से कर्मचारियों के लिए आवास आवंटन प्रक्रिया शुरू करने और तीन साल से लंबित क्वार्टर काउंसिलिंग कराने की मांग की है। उन्होंने कर्मचारियों को सेक्टर तीन में बी-टाइप क्वार्टर भी आवंटित करने का आग्रह किया। शनि सिंह ने कहा कि निगम छोड़ने वाले पूर्व कर्मचारी अपने क्वार्टर वापस करने के बजाय आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर दे रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन से ऐसे क्वार्टरों का किराया पुनर्मूल्यांकन कर बी-टाइप के लिए 3,500 रुपये और सी-डी टाइप के लिए 5,000 रुपये के स्थान पर नया बाजार दर 10,000 रुपये तय करने तथा अवैध कब्जों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त राजस्व से कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान संभव हो सकेग...