Ranchi News: एचईसी के मजदूरों के लंबित मुद्दों पर 12 को आमसभा
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। एचईसी में मजदूरों के लंबित मुद्दों को लेकर मान्यता प्राप्त यूनियन ने 12 अक्तूबर को एफएफपी शेड में दोपहर एक बजे आमसभा बुलायी है। इसमें मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी। हटिया मजदूर यूनियन के अनुसार स्थायी मजदूरों की वर्ष 2023 से लंबित पदोन्नति, पीएफ भुगतान पर लगी रोक हटाने, सप्लाई मजदूरों के छह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का भुगतान, ग्रेडेशन, ईएल, सीएल और बोनस जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। इसके अलावा दो माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग भी उठायी जायेगी। यूनियन ने आरोप लगाया कि मान्यता मिलने के सात माह बाद भी उत्पादन समिति और शिकायत निवारण समिति का गठन नहीं हुआ है। प्रबंधन समझौतों का उल्लंघन कर रहा है और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.