रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता धुर्वा थाना की पुलिस ने एचईसी के एफएफपी के शॉप नंबर-एक में चोरी करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राज, गोविंद कुमार, अजय कुमार राय, हेमंतन बरला और राहुल विश्वकर्मा शामिल हैं। इस मामले में एफएफपी के प्रबंधक सत्यजीत प्रसाद सुमन ने पांचों के विरुद्ध धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख सुरक्षाकर्मियों ने स्टोर की तलाशी ली, जहां से पीतल के चिप्स (मिक्स्ड टर्निंग ऑफ ब्रास) से भरे 11 बोरे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकारी। इसके बाद धुर्वा पुलिस के हवाले आरोपियों को किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...