Ranchi News: एचईसीकर्मियों ने मुख्यालय के सामने दूसरे दिन भी प्रदर्शन
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी श्रमिक संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एचईसी मुख्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने नियमित वेतन भुगतान, वर्ष 2018 बैच के कर्मचारियों को प्रमोशन देने, सप्लाई कर्मियों को पूर्व में मिलने वाली सुविधाओं की बहाली और प्रत्येक कर्मचारी को दो-दो क्वार्टर आवंटित करने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रबंधन से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वेतन नहीं मिलने से एचईसी कर्मियों में नाराजगी, पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.