रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी मुख्यालय में सतर्कता जागरुकता सप्ताह आरंभ हुआ। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक कार्य प्रणाली के प्रति अधिकारियों ने प्रतिबद्धता दुहराई। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को जागरुकता सप्ताह के समापन पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुरुआत के मौके पर निदेशक कार्मिक केके घोष, निदेशक विपणन मनोज शर्मा, निदेशक वित्त मुकेश कुमार, सीआईएसएफ के उप समादेष्टा सुरेश चौधरी समेत अन्य शामिल हुए। ये जानकारी निगम के जनसम्पर्क विभाग की ओर से सर्तकता अधिकारी ने दी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली मे सतर्कता जागरूकता...