रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बस्ती बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से शनिवार को 10 लेन सड़क के नाम पर झुग्गी-झोपड़ी को हटाने के विरोध में जुलूस निकाला। हालांकि शहीद मैदान से जुलूस लेकर मुख्यालय की ओर जा रहे विभिन्न बस्तियों के लोगों को पुलिस ने बीच में रोक दिया। इसके विरोध में लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद निगम की संगठन के साथ हुई वार्ता के बाद प्रतिनिधियों ने निगम की जमीन पर बसी बस्तियों को नहीं उजाड़ने की मांग वाला ज्ञापन कार्मिक निदेशक को सौंपा गया। बताया गया कि पिछले सात सितंबर से निगम प्रबंधन की ओर से बस्तियों में बने अवैध मकान को खाली करने को लेकर सूचना दी जा रही है। संगठन ने प्रबंधन से नोटिस वापस लेने की भी मांग की है。

प्रदर्शन के परिणाम इधर, ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनस्थल पर सभा में संगठन के संय...