रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक ही घर मे देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और उसकी 32 वर्षीय भाभी रंदाय टूटी के रूप में हुई है। घटना बुधवार-गुरुवार रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया।  इस संबंध में मारंगहादा थाना में यूडी केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों के द्वारा प्रथम दृष्टया मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि सागर पाहन  और उसकी भाभी रंदाय टूटी के बीच काफी पहले से प्...