रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पिठोरिया डाकघर में डाक वितरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से ग्रामीणों के नाम आए महत्वपूर्ण डाक और दस्तावेजों का वितरण नहीं किया गया, जिन्हें बांटने के बजाय बोरों में भरकर डाकघर परिसर के पास कबाड़ में रखा गया था। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच के लिए पहुंचे डाक विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने डाकिया के बैग और डाकघर परिसर में रखे कबाड़ की जांच की, जिसमें कई बोरे बरामद हुए। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, लोक अदालत से संबंधित नोटिस तथा आयकर विभाग के महत्वपूर्ण नोटिस पाए गए। ग्रामीणों को हुई आर्थिक और कानूनी परेशानीसमय पर डाक नहीं मिलने से कई ग्रामीणों को आर्थिक और कानूनी परेशानियों ...