रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा अरविंदो नगर निवासी धनमुनी देवी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 3.80 लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में धुनमुनी देवी ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। धनमुनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह 14 अगस्त को कुछ जरूरी काम से घर से बाहर निकली थी। दिन के साढ़े बारह बजे जब वह लौटीं तो देखा कि उनके घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा में रखे सोने का सेट, चांदी के पायल, गला की चेन, 11 हजार नगदी के अलावा अन्य चीजें गायब थीं। धनमुनी ने बताया कि वह घर से 11.30 बजे निकली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...