Ranchi News: एक्सपायरी बीयर केस में कई को शोकॉज
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोकारो में एक्सपायरी बीयर बाजारों में अवैध रूप से बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मंत्री योगेंद्र साव ने डिपो प्रबंधक अरविंद कुमार और लेखापाल के तबादले का आदेश देते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो सन्नी तिर्की और अवर निरीक्षक अमित गुप्ता पर मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया है। एक्सपायरी बीयर बेचने वाले दुकानदार से भी पूरे मामले में जवाब मांगा गया है। साथ ही बीयर कंपनी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक, जिस बीयर को नष्ट कर दिया जाना था, उसे मिलीभगत कर वापस दुकानों में बेचने के लिए स्टॉक में रख दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.