रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में सोमवार को एकल अभियान के पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदू जागरण मंच के वाणी कुमार राय और बेड़ो संच के अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एकल विद्यालय समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना जगा रहा है। वहीं वाणी कुमार राय ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है और वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। प्रशिक्षण वर्ग में आचार्यों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे ...