Ranchi News: एकलव्य विद्यालय का स्थल बदलने के खिलाफ याचिका पर फैसला सुरक्षित
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची के चान्हो प्रखंड के सिलागाईं में प्रस्तावित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण स्थल बदलकर बरहे किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में सिलागाईं में पहले से चयनित जमीन पर ही विद्यालय का निर्माण कराने का आग्रह किया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सिलागाईं में एकलव्य विद्यालय के निर्माण में आ रही परेशानियों से केंद्रीय मंत्रालय को अवगत कराया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने व्यवस्थित तरीके से बरहे में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने की स्वीकृति दी। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ही वहां निर्माण कार्य शुरू कराया गया। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि बरहे में एकलव्य आवासीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.