रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा के फॉरेंसिक साइंस विभाग ने राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर जैव विविधता प्रलेखन, वन्यजीव फॉरेंसिक और संरक्षण के प्रति जागरूकता पर केंद्रित पांच गतिविधियों का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम 'कनेक्टिंग हैबिटैट्स, थ्राइविंग वाइल्डलाइफ' रही। कैंपस निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर परिसर के लिए 417 नमूनों से युक्त हर्बेरियम तैयार किया गया। वहीं, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कीटों की विविधता और उनके नमूनों के प्रलेखन को समझने के लिए कीट संग्रह बॉक्स बनाया। विभाग की ओर से दो विशेषज्ञ संवाद भी आयोजित किए गए। अमेरिका की सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज के विशेषज्ञ ने साइबर माध्यमों से होने वाली वन्यजीव तस्करी पर विचार साझा किए। वहीं, दूसरे...