रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची। उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल में बुधवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कराटे कोच मनीष मिश्रा ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। प्रशिक्षक ने आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...