Ranchi News: उर्सुलाइन कॉन्वेंट की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची। उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस कराटे कोच मनीष मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने, हेल्पलाइन नंबरों और प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी भी दी। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.