Ranchi News: उधार के पैसे मांगने पर मारपीट, सिर फोड़ा
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। उधार दिए 1500 रुपये मांगने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने और हाथ में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। धनई सोसो, कमड़े निवासी चंदन साव, पिता स्व. अर्जुन साव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पहले अपने पड़ोसी श्रवण कुमार महतो को कर्ज के रूप में 1500 रुपये दिए थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे चंदन साव रुपये मांगने श्रवण कुमार के घर गए। आरोप है कि वहां श्रवण कुमार, उसकी पत्नी शीला देवी और उसके बेटे ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान श्रवण कुमार ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया, जिससे चंदन साव का सिर फट गया। वहीं शीला देवी ने रॉड से हमला किया, जिससे हाथ और कमर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.