रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा मुख्यालय मैदान में रविवार को युवा सरना संघ की ओर से आयोजित स्व. पारसनाथ मुंडा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार, समाजसेवी रामपोदो महतो और बीपीओ पंकज तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मुकाबले में ब्लू स्टार क्लब अनगड़ा ने कड़े संघर्ष में शनि ब्रदर्स को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। एकमात्र गोल करने वाले देवा महली को शालिनी अस्पताल के सहायक प्रबंधक शिविर कुमार भगत ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में केपीएल ने स्टूडेंट क्लब मासू को 4-1 से हराया। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन की भावना पैदा होती है। आयो...