रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सऊदी अरब में शटडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से उमराह पर जाने वाले जायरीन की यात्रा टल गई है। अल-बदर ट्रैवल्स के माध्यम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जाने वाले 47 और दिल्ली से रवाना होने वाले 45 जायरीन सहित कुल 182 जायरीन प्रभावित हुए हैं। रांची एयरपोर्ट पहुंचे जायरीन और उनके परिजनों में अचानक यात्रा रद्द होने से निराशा छा गई। अल-बदर ट्रैवल्स के मोहम्मद दानिश ने बताया कि सऊदी सरकार से उड़ानों की अनुमति मिलते ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से जायरीन पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...