रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। गेल के मुताबिक पिछले दो महीने में रांची में करीब 10 हजार नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। फिलहाल रोजाना औसतन 100 से 170 घरों में नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार होने से उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गेल की ओर से रांची में पीएनजी आपूर्ति के लिए करीब 800 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया गया है। इसमें पिछले छह महीने के दौरान करीब 300 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके जरिए नए इलाकों को गैस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। कंपनी का फोकस उन क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार पर है, जहां घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है।

कांके में काम लगभग प...