रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026-27 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रांची विवि ने केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर को 3-2 से पराजित किया। रांची विश्वविद्यालय की जीत में प्रिणी कांडिर का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने टीम के लिए तीनों गोल दागे। इस सफलता पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।निदेशक (छात्र कल्याण) डॉ. स्मृति सिंह, निदेशक (खेल) डॉ. अनिल बिरेंद्र कुल्लू, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव मनोज कॉनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा और डीजी विजय शंकर सिंह ने भी टीम, कोच और मैनेजर को शुभकामनाएं दीं। यह...