रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सहाबा का परचम उठाए चला चल, कदम आगे-आगे बढ़ाए चला चल... इस तराना-ए-परचम के पढ़े जाने के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार को राजधानी में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों इदारे, पंचायतें और मदरसे झंडों व बैनरों के साथ शामिल होकर नात-ओ-मनकबत पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- Etah News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में नात-ख्वानी और मरहबा या मरहबा के नारों से गूंजे मार्ग जुलूस के मार्ग और कार्यक्रम सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी और ओलेमा-ए-कराम के नेतृत्व में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सला. की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर बुधवार की सुबह आशिकाने-रसूल सड़कों पर उतर आए। साफ-सुथरे लिबास में शहर के विभिन्न इलाकों से आशिकाने-रसूल का रेला निकला। दिन के साढ़े ग्यारह बजे जुलूस कर्बला चौक प...