रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।इनर व्हील क्लब रांची साउथ की ओर से बुधवार को स्वच्छता जागरूकता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्लब की ओर से कीप योर सिटी क्लीन अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों को कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। क्लब ने लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण किया, ताकि कचरे को सही तरीके से जमा करने के साथ आसपास भी साफ- सफाई बनाए रखने की अपील की है। नर्सिंग टुमारो-एम्पावरिंग मदर्स थ्रू ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस विषय पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे संक्षेप कार्यक्रम में डॉ अंशु प्रिया ने माताओं को स्तनपान के महत्व, इसके पोषण संबंधी लाभ और शिशु के बेहतर विकास में इसकी भूम...