Ranchi News: इटकी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अखबार विक्रेता की मौत
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान इटकी कोइरी टोली निवासी 58 वर्षीय सुधीर महतो के रूप में हुई है। सुधीर महतो वर्षों से इटकी में पेपर हॉकर का काम करते थे। सूचना मिलने पर जीआरपी और इटकी पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सुधीर महतो करीब साढ़े आठ बजे इरगांव बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। स्टेशन पहुंचकर उन्होंने इरगांव जाने के लिए टिकट लिया। सुबह 9.55 बजे रांची से लोहरदगा जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। इस दौरान उनका सिर पहिये के नीचे आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.