रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मैपिंग में छूटे अनमैप्ड मतदाताओं के दावा-आपत्ति की तीन दिवसीय सुनवाई गुरुवार को संपन्न हो गई। इटकी प्रखंड प्रशासन की ओर से पात्र मतदाताओं के दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए 24, 25 और 27 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप लगाया गया था। प्रशासन ने सुनवाई के लिए कुल 885 अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देकर बुलाया था। इनमें 647 मतदाता कैंप में पहुंचे और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा, जबकि 238 अनुपस्थित रहे। बीपीआरओ हेमंत एक्का ने बताया कि सुनवाई में शामिल नहीं होने वाले मतदाताओं को दोबारा नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और उनकी सुनवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: चार शिविर स्थलों में 18 मतदान केंद्रों के अनमैप्ड मतदाताओं की हुई सुनवाई पहले दिन 423 मतद...