रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को इटकी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में बहनों ने निकट के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भाइयों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद घर पहुंचकर फूल, रोली, दीपक सहित अन्य पूजन सामग्री से सजी थाली से भाइयों की आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाया। विधिवत पूजा के बाद भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को दिया उपहार:बहनों ने भगवान से भाइयों के उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन भाइयों ने भी बहनों के प्रति प्रे...