Ranchi News: इटकी में स्कूल से कक्षा पांच का छात्र लापता
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित फातिमा एकेडमी स्कूल से कक्षा पांच का छात्र 10 वर्षीय शेख रेहान 11 सितंबर की शाम से लापता है। रेहान की गुमशुदगी को लेकर उसके पिता शेख काशिम ने इटकी थाना में लिखित सूचना दी है। बिहार के रामगढ़, कैमूर-भभुआ निवासी रेहान के पिता ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 10 बजे स्कूल प्रबंधन ने फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा शाम करीब 6:30 बजे स्कूल से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी रेहान का कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना मिलने के बाद इटकी पुलिस लापता बालक की तलाश में चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शेख काशिम ने बताया कि छह अप्रैल 2026 को बेटे रेहान का फातिमा एकेडमी स्कूल में दाखिला कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.