Ranchi News: इटकी में सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी ब्राम्बे सड़क पर कादीर हाता के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। गामीणों की मदद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना गुरुवार की देर रात करीब दस बजे की है। घायल व्यक्ति की पहचान कुन्दी गांव निवासी 24 वर्षीय जतरू तिग्गा के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार जतरू अपने बाइक पर इटकी मोड़ से कुन्दी अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कादीर हाता के समीप अनियंत्रित होकर कर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर के बल गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत उसका इलाज रिम्स में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.