रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना में रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कार्ट सराय रोड निवासी आकाश अग्रवाल ने इटकी निवासी कृष्णा कुमार महतो और सुजित कुमार महतो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने मोबाइल पर पहले तीन दिनों के लिए किराये पर जनरेटर बुक कराया। इसके बाद तीन दिन पूरे होने पर चार दिन और फिर पांच दिन के लिए जनरेटर रखने की बात कहकर उसे अपने पास ही रखा। इस दौरान उन्होंने तीन किस्तों में ऑनलाइन 47 हजार रुपये किराये का भुगतान भी किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और जनरेटर भी वापस नहीं किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आम कारोबारी से 2.19 लाख की ठगी का आरोप, केस दर्ज काफी तलाश के बाद भी जनरेटर क...