रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान और चहारदीवारी गिर गई। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेतों में लगी हरी सब्जियों की फसल भी तबाह हो गई है। रानीखटंगा के सकारी उरांव और बबलू ठाकुर, टुरुगुरु के साजीद अंसारी, इटकी झखराटोली के विक्की उरांव समेत कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पानी जमा होने से कच्चे मकानों की नींव कमजोर हो गई, जिससे वे गिरने लगे। मकान क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार दूसरों के घर में रहने को मजबूर हैं। खेतों में लगी शिमला मिर्च, बैंगन, फूलगोभी, कद्दू, करेला, फ्रेंचबीन, धनिया, हरी मिर्च और पत्तागोभी समेत कई फसलें जलमग्न हो गईं। निचले खेतों की फसल पानी में बह गई। लगातार बारिश से मजदूरों का काम भी बंद है। यह ...