रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इटकी-ब्रांबे सड़क पर साहेब मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मो. इश्तियाक अपने साथी मिस्बाहुल अंसारी को बाइक से इटकी से कुंदी स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान साहेब मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण वह सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्रक को नहीं देख सका और पीछे से उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इटकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपनी गाड़ी से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. इश्तियाक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मिस्बाहुल अंसारी को प...