रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा 3 राज्यों में इसकी स्थापना की घोषणा के बाद रांची जिले के इटकी प्रखंड में भूमि का चयन शुरू कर दिया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। झा ने इटकी के अंचल अधिकारी को संस्थान के लिए 40 एकड़ भूमि चिह्नित कर उसकी नापी का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही राज्य के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आयुष स्वा...