रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी जमीयतुल मोमिनीन कमेटी के चुनाव में अमीन अंसारी ने पूर्व सदर तसलीम अहमद को 105 वोटों से हराकर सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं सेक्रेट्री पद पर कलीम अंसारी ने पूर्व सेक्रेट्री अब्दुल रकीब अंसारी को 205 वोटों के अंतर से मात दी। सेक्रेट्री पद के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। नायब सदर पद पर मोहम्मद आरिफ अंसारी ने मोहम्मद हसन को 253 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं नायब सेक्रेट्री पद पर मोहम्मद इमरान ने अली हसन अंसारी को 213 वोटों से पराजित किया। चारों पदों के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चार मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान: यह भी पढ़ें- Nainital News: जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियों पर हुई चर्चा चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पुलिस प्रशासन की निगरानी में बैलेट पेपर के माध्यम स...