Ranchi News: इटकी के 26 छठ घाटों पर आज व्रती देंगे आस्था का अर्घ्य
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर इटकी प्रखंड के 26 घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए इन घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पूजा समितियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सूर्य मंदिर घाट और बनिया टोली स्थित मुख्य छठ घाट सहित सभी जलाशयों की साफ-सफाई कर पर्याप्त रोशनी, अस्थायी चेंजिंग रूम और तोरणद्वार बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले हिस्सों की घेराबंदी की गई है। घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत और सफाई भी कराई गई है। विभिन्न संगठनों की ओर से व्रतियों के लिए आम की लकड़ी, दूध, फल-फूल और नारियल की व्यवस्था की गई है। सूर्य मंदिर और केशरी तालाब मुख्य घाट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.