रांची, अक्टूबर 29 -- मुड़मा मेले में शोभायात्रा और पारंपरिक नृत्य Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में गुरुवार को मुड़मा मेला के दूसरे दिन आयोजित वार्षिक जतरा मेले में लोग ढोल-मांदर की थाप पर जमकर झूमे। शाम करीब चार बजे बारह पड़हा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने आखरा के निकट से नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली। इसका नेतृत्व 12 पड़हा के शनि उरांव ने काठ के घोड़े पर सवार होकर किया। शोभायात्रा आखरा से शुरू होकर इटकी बाजार, गुलजार रोड, देवी मंडप चौक सहित कई स्थानों का भ्रमण करते हुए जतरा स्थल पहुंची। इसके बाद जतरा स्थल की परिक्रमा कर लोग मांदर की थाप पर जमकर थिरके। पारंपरिक परिधान पहने महिला-पुरुष, युवक-युवतियां देर शाम तक अपने-अपने खोड़हा में नाचते-गाते नजर आए। जतरा मेले में इटकी, मल्टी सहित कई गांवों के सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुष और ...