रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एसआईआर के तहत आयोजित त्रुटि सुधार कैंप में लोगों की भारी भीड़ जुटी। कैंप में 323 मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुधार फार्म जमा किया। कैंप की निगरानी बीडीओ गिरेन्द्र टुटी कर रहे थे। बीपीआरओ हेमंत एक्का ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 10,230 मतदाताओं के एसआईआर फार्म की सुधार प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 400 मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ गुरुवार को नोटिस जारी कर कैंप में बुलाया गया था। इनमें 323 मतदाताओं ने उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार फार्म भरकर जमा किया। उन्होंने बताया कि कैंप में लगातार सुनवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कैंप के माध्यम से प्रतिदिन...