Ranchi News: इंदीपीड़ी में हॉकी टूर्नामेंट का समापन, 22 टीमों ने दिखाया दमखम
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के इंदीपीड़ी पंचायत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 और महिला वर्ग की छह टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ खूंटी मंगल सिंह जामुदा, डीएसपी मुख्यालय प्रभात कुमार बेक, स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रतियोगिता का आयोजन मुरहू थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में किया गया। पुरुष वर्ग की विजेता टीम को ट्रॉफी, खस्सी और जर्सी सेट, जबकि उपविजेता टीम को जर्सी सेट देकर पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग की विजेता टीम को ट्रॉफी, जर्सी सेट और दो हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को जर्सी सेट और एक हजार रुपये दिए गए। खेल को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.