रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के नगर भवन में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में 157 अंक प्राप्त कर डॉन बॉस्को स्कूल, गुमला ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं 121 अंकों के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल, बुंडू उपविजेता रहा, जबकि 92 अंक हासिल कर सेंट एंथोनी स्कूल, बिचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए...