Ranchi News: इंजीनियर से मछली मुहैया कराने का झांसा देकर 62 हजार की ठगी
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची। एचईसी के इंजीनियर पंकज कुमार को मछली का बच्चा (जिरा) उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 62 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में पंकज कुमार ने अजय दास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। इंजीनियर पंकज ने पुलिस को बताया कि वह एचईसी में काम करने के अलावा मछली पालन का भी व्यवसाय करते हैं। इसी वजह से अजय दास को अप्रैल से मछली का बच्चा (जिरा) का ऑर्डर देते आ रहे थे। पहली व दूसरी बार आरोपी ने उन्हें माल सप्लाई की। लेकिन, तीसरी बार में जिरा का आर्डर लेने के बाद एडवांस पैसा लिया। मगर, अब तक सप्लाई नहीं किया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.