रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर की ऐतिहासिक रथयात्रा गुरुवार को आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को 24 फीट ऊंचे भव्य रथ पर विराजमान कर मौसीबाड़ी पहुंचाया। अब महाप्रभु अपने भाई-बहन के साथ नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे। 26 जुलाई को घुरती रथयात्रा के साथ वे पुनः मुख्य मंदिर लौटेंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ईंटाचिल्द्री और चनकोपी में श्रद्धा के साथ निकाली गई रथयात्रासुबह की तैयारी सुबह पांच बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। राजपुरोहित भोला नाथ मिश्रा और करुणा मिश्रा की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम में विग्रहों को रथ पर विराजमान कराया गया। राजपरिवार के सदस्यों ने भी परंपरा...