रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में नवरात्र का पावन पर्व रविवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ आरंभ हो रहा है। विभिन्न समुदायों के लोग अपनी-अपनी धार्मिक रीति-रिवाजों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से कलश स्थापना कर नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना में लीन रहेंगे। यहां रहने वाले अनेक समाज अलग-अलग उपासना पद्धतियां अपनाते हैं, सभी की अटूट आस्था का केंद्र मां भगवती ही हैं। स्थानीय परंपराएं और विविध संस्कृति यह भी पढ़ें- Ara News: देवी मंत्रों और ढाक की गूंज के बीच नवरात्र आज से, तैयारियां पूरीनवरात्र में सामूहिक पूजा और अनुष्ठान बिहार और आदिवासी-सदान समाज के लोग पूरी सात्विकता के साथ नौ दिनों का व्रत-अनुष्ठान करते हैं। इस दौरान प्रतिदिन रामलीला, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुबह-शाम मंदिरों में भव्य आरती होत...