Ranchi News: आवासीय परिसर में शराब का सेवन करने से मना किया, धमकी दी
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहौरा नोबा नगर में रहने वाले लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव के आवास पर शराब पीने और इससे मना करने पर जान से मार डालने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले में सूचक की ओर से बताया गया है कि पिछले दिन उनके आवास पर पड़ोस में रहने वाला शिवम तिवारी अपने दोस्तों के साथ सूचक के आवास पर शराब पी रहे थे। इसका विरोध करने पर नामजद व आठ अन्य ने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी व सरकारी अंगरक्षक को भी धमकाया। इस क्रम में अंगरक्षक को उनकी कारबाईन छिनने को भी चेताया गया हालांकि बाद में सभी वहां से निकल गए और आगे सूचक का रास्ता रोक लिया व फिर से भला-बुरा कहने लगे। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.