रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति ने गुरुवार को चैंबर भवन में बैठक की। सदस्यों ने जमशेदपुर में पुलिस अधिकारियों के हालिया तबादलों को मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल बताते हुए इसे पूरे राज्य में लागू करने की मांग की। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि आर्थिक विकास और निवेश के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था अनिवार्य है। भूमि विवादों में थाना प्रभारियों की अनावश्यक संलिप्तता कम होनी चाहिए, ताकि वे मूल दायित्वों पर ध्यान दे सकें। सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने थानों के औचक निरीक्षण का सुझाव दिया। उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि थाना स्तर पर मासिक पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठकों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इस व्यवस्था को राज्यभर में प्रभावी बनाने के लिए चैंबर पुलिस मुख्यालय...