Ranchi News: आर्किड अस्पताल के संचालक के घऱ में लगी आग, लाखों का नुकसान
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के वर्दवान कंपाउंड स्थित आर्किड हॉस्पिटल के मालिक राजकुमार अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान में रविवार को आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर का इंटेरियर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार को घर से अचानक धुएं का तेज गुबार और आग की लपटें उठने लगी। आसपास में मौजूद लोगों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की मुख्य वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लालपुर पुलिस के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.