Ranchi News: आरयू में सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मियों के लिए हुआ विदाई समारोह
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को कार्यक्रम कर सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों व कर्मियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अमर चौधरी, गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मंजु कुमारी, परीक्षा विभाग के कर्मी एसके त्रिपाठी व केंद्रीय पुस्तकालय के कर्मी ललित राम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने चारों सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मियों के विश्वविद्यालय के प्रति समर्पण, निष्ठा व दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आरयू: डॉ अमर चौधरी व डॉ मंजु कुमारी सेवानिवृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.