रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची। रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में शुक्रवार को रोजगार संगम: मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 17 कंपनियां भाग ले रही हैं, जो विभिन्न पदों के लिए कुल 728 अवसर प्रदान करेंगी। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और अब तक लगभग 700 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...