रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। ओडिशा के संबलपुर विश्वविद्यालय में 3 से 7 नवंबर तक आयोजित पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मणिपुर विश्वविद्यालय को 7-0 से हराकर अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। मैच में निशा मिंज और स्विटी डुंगडुंग ने 2-2 गोल दागे, जबकि जमुना, रूपा और रीना कुल्लू ने 1-1 गोल किया। पूरी टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और खेल अनुशासन का प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...