Ranchi News: आरयू के आईएलएस में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का साक्षात्कार 25 को
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के तहत पात्र अभ्यर्थियों की सूची ranchiuniversity.ac.in पर जारी हो गई। किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति होने पर वह सूचना प्रकाशन की तिथि से दो दिन में rucvs.ranchi@gmail.com मेल कर दर्ज करा सकता है। चयन प्रक्रिया के तहत 25 जुलाई को दोपहर एक बजे से साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार आरयू के आईक्यूएससी कॉन्फ्रेंस हॉल मोरहाबादी परिसर में होगा। पात्र अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे तक परिसर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.