रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज (पुरुष) वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में बीएस कॉलेज, लोहरदगा और संत पॉल्स कॉलेज, रांची की टीमें आमने-सामने हुईं। दूसरे मुकाबले में सिल्ली कॉलेज और केसीबी कॉलेज, बेड़ो की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

प्रतियोगिता और मुकाबलों का विवरण प्रतियोगिता का...